सीवान, जून 6 -- सरकार ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2585 रुपए निर्धारित किया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। जिले में 48 घंटे अंदर किसानों को भुगतान भी हो रहा है। दूसरी तरफ सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि किसानों से गेहूं खरीद के 48 घंटे के भीतर ही उसके समर्थन मूल्य का भुगतान भी करना है। यह भी पढ़ें- बाजार भाव अधिक होने से गेंहू बिक्री की रफ्तार काफी धीमीखरीदारी की प्रक्रिया विभाग के अनुसार, राज्य खाद्य निगम को किसानों के एकाउंट में ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। हालांकि इन सबके बावजूद जिले में स्थानीय स्तर पर किसान अपना गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों की जगह व्यापारियों के हाथों बेंचना अधिक मुनासिब समझ रहे हैं। कारण कि व्यापारी उनके घर पर पहुंचकर गेंहू भी खरीद रहे हैं, साथ ही लगे हाथ...