मेरठ, मई 12 -- सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में नकली ब्रांडेड खेल सामग्री बरामद होने के मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी अमनप्रीत की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। मामले में दुकान संचालक गजराज सैनी और रजनीश सैनी को नामजद किया गया है। प्रोटेक्टर्स कंपनी को सूरजकुंड रोड स्थित सैनी खेल मंदिर पर एसजी, निविया और कोस्को ब्रांड के नाम से नकली खेल सामग्री बेचे जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान टीम ने दुकान से एसजी कंपनी के ग्लव्स खरीदे थे, जिन्हें बाद में जांच में नकली पाया गया। इसके कुछ दिन बाद कंपनी की टीम सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ दुकान पर पहुंची और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से भारी मात्रा में कथित नकली खेल सामग्...