मऊ, सितम्बर 6 -- मऊ, संवाददाता। समाजवादी व्यापार सभा उ. प्र. के तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आजमगढ़ मंडल पीडीए व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के संरक्षण को लेकर संघर्ष के लिए एकजुट होने पर आह्वान किया। पीडीए व्यापारी सम्मेलन के दौरान मऊ, आजमगढ़, बलिया के काफी संख्या में व्यापारी और सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। मंडल स्तरीय पीडीए व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुएमुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है, इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि छोटे, मध्यम और लघु व्यापारियों न...