अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी के निर्देशानुसार मंगलवार को व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एसीएम प्रथम से मिले। व्यापारी नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसीएम को सौंपी गया। व्यापरियों ने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों की दुकान जलने का एक करोड़ का बीमा कराया जाए। विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने या रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत की जाए। सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाए जाएं। यह भी पढ़ें- बीमा से लेकर कर प्रणाली तक में बदलाव को व्यापारियों ने भरी हुंकार सभी विभागों के सर्वे छापे का कानून समाप्त किया हो। ...