बागपत, मार्च 5 -- बागपत। इस साल की होली ने व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ दी है। बंपर कारोबार होने से यह व्यापारियों के लिए होली यादगार रही। बाजार में खरीदारों की वो भीड़ उमड़ी कि दर्जन भर दुकानों पर शाम होने से पहले ही मिठाइयों का स्टॉक खत्म हो गया। न सिर्फ बीते साल के घाटे कुछ हद तक कवर हुए। आने वाले सहालगी सीजन के लिए नई ताकत के साथ जुटने का अवसर भी यह पर्व दे गया है। केसरिया हर्बल रंग की इस कदर मांग रही कि बाजार में स्टॉक ही खत्म हो गया। यही हाल केसरिया टोपी और टीशर्ट के साथ कुर्ता पायजामे का रहा। कई अन्य आइटम केसरिया रंग के बनाए गए। इनको भी हाथों हाथ खरीदा गया। नाश्ते के सामान में शामिल तमाम तरह की नमकीन रंगोत्सव से एक दिन पहले ही बिक गईं। कारोबारियों ने बताया कि इस बार होली पर सात करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है, जो पिछली होली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.