व्यापारियों के लिए अलग कांस्टीट्यूएंसी बनाने की मांग
सहारनपुर, जुलाई 18 -- सहारनपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों के लिए अलग कांस्टीट्यूएंसी गठित करने की मांग उठाई। महानगर इकाई की बैठक में उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षक और स्नातक अपने प्रतिनिधि विधान परिषद भेजते हैं, उसी तरह पंजीकृत व्यापारियों को भी अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने, स्टॉक का सरकारी बीमा और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की मांग भी रखी। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विधान परिषद में व्यापारी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर हो विचार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता ने सहयोग का भरोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.