मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। महानगरवासियों के लिए खुशखबरी है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही शहरवासी रूफ टॉफ रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाते नजर आएंगे। वह भी बहुत कम दामों पर। टाउन हाल पर बनाए गए रूफटॉप रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर स्मार्ट सिटी प्रशासन गंभीर हो गया है। रेस्टोरेंट संचालन के लिए शहर के नामचीन 20 व्यापारियों से फीडबैक मांगा गया है। स्मार्ट सिटी अधिकारियों का मानना है कि व्यापारियों के सुझाव से न केवल व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर में पर्यटन और नाइटलाइफ कल्चर को भी नई पहचान मिलेगी। सही सुझाव के आधार पर किराए में भी कटौती की जाएगी। जिससे अधिक से अधिक निवेशक इस योजना से जुड़ सकें। व्यापारियों का कहना है कि उनकी बातों को गंभीरता से लिया गया तो यह योजना शहर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

18 दुकानों की छत पर बना...