मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। जलभराव को लेकर कालंद चुंगी पर व्यापारी और किसान संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर ईओ और पालिका लिपिक में विवाद हो गया। पालिका परिसर में दोनों में नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। बता दें, कि ईओ दीपिका शुक्ला ने प्रधान लिपिक पर आरोप लगाया कि उनकी साठगांठ के चलते गंज बाजार में विरोध प्रदर्शन हुआ है। कहा कि शुक्रवार को गंज बाजार में ऐसी कोई स्थिति नहीं थी जिससे प्रदर्शन की नौबत आती, इसलिए मामले में उनकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। वहीं, प्रधान लिपिक विपिन कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। कहा कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। उधर, घटना के बाद नगर पालिका परिसर में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा और कर्मचारी आपस में इस विवाद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.