गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के गंदे नाले पर रविवार को लगने वाले पैठ बाजार को बंद करा दिया गया। स्थानीय व्यापारियों ने रविवार को चौपला बाजार में धरना देकर पैठ बाजार बंद कराने की मांग की थी। इसके बाद निगम की टीम ने पैठ बाजार नहीं लगने दिया। साथ ही घोषणा कराई कि गंदे नाले पर अब कभी भी पैठ नहीं लगेगी। गंदे नाले पर कई साल से हर रविवार को पैठ लग रही थी। सड़क किनारे पैठ लगने से जीटी रोड, चौपला बाजार, घंटाघर, गोल मार्केट और राइटगंज आदि बाजार में आने वाले रास्तों पर जाम रहता था। इस कारण खरीदार बाजारों में नहीं पहुंच पा रहे थे। स्थानीय व्यापारी पैठ बंद कराने की मांग कर रहे थे। रविवार सुबह व्यापारी नेता राजू छाबड़ा की अगुवाई में व्यापारी चौपला बाजार पहुंचे और पैठ बंद कराने के लिए धरना दिया। व्यापारियों ने पैठ बंद होने ...