पटना, दिसम्बर 17 -- व्यावसायियों की सीमा पार से सामाना आवाजाही में परेशानी दूर की जाएगी। सीमा शुल्क अनुमति (कस्टम क्लियरेंस) में देरी नहीं होगी। यह निर्णय बुधवार को कस्टम क्लीयरेंस फैसेलिटी कमेटी (सीसीएफसी) में लिया गया। अध्यक्षता मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) पटना प्रक्षेत्र विकास कुमार ने की। सीमा शुल्क मुख्य आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कस्टम क्लीयरेंस में अनावश्यक देरी नहीं हो। इस दौरान व्यावसायियों को नियमानुसार सुविधा भी मिले। बैठक में विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयात-निर्यात से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। व्यापार सुगमता बढ़ाने, प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.