व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर पुलिस ने बैठक की
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सिटी निमिष पाटील और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने की। व्यापारियों ने सुरक्षा, अराजक तत्वों की गतिविधियों और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा देते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अवैध वसूली, बदसलूकी या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- मुख्य बाजारों में जाम का कारण बन रही हैं 150 दुकानें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.