फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद आयरन एंड स्टील मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक प्रधान और समाजसेवी संदीप सिंघल ने एनआईटी क्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त उत्तम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त उत्तम ने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं संदीप सिंघल ने रोटरी के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक और मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान संदीप सिंघल ने पुलिस उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...