औरैया, जून 20 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई 'बबलू' के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी निदेशक को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा। व्यापारियों ने पूर्व में कृषि मंत्री को दिए गए ज्ञापन पर अब तक कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि मंडी समिति द्वारा वाहनों पर नई ऐप एवं टैग व्यवस्था को व्यापारी संगठनों से बिना परामर्श के अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था तकनीकी रूप से जटिल होने के साथ व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी डाल रही है। यह भी पढ़ें- किराया वृद्धि, मंडी अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने ...