व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अतिरक्त मिजस्ट्रेट से मिले संगठन के पदाधिकारी
कौशाम्बी, जून 9 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले मंगलवार को व्यापारियों का प्रतिनिध मंडल मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिला। डीएम को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाय। इतना ही नहीं दुकान जलने का एक करोड़ का बीमा कराया जाय। विभाग की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर नौ प्रतिशत किया जाए। इसके अलावा सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाये जाने, सभी विभागों का सर्वे, छापों का कानून समाप्त करने, बिजली मीटर का फिक्स एवं मिनिमम चार्ज समाप्त करने एवं व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखा। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.