हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खालेपुरा स्थित गेस्ट हाउस में संयुक्त विभागीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यापारियों को विभागीय पंजीकरण, लाइसेंस, नवीनीकरण, श्रम संबंधी सेवाएं, बांट-माप सत्यापन तथा जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका मौके पर निस्तारण किया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं नियमों की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर व्यापारियों को ऑनलाइन सेवाओं, समयबद्ध नवीनीकरण एवं विभागीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- ट्रेड लाइसेंस को लेकर कल विशेष कैंप में राज्य कर विभाग से...