भदोही, अप्रैल 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम शैलेश कुमार ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों संग बैठक की। इसमें व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने को निर्देशित किए। चेताए कि इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में व्यापारियों, उद्यमियों निवेशकोंसे संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि में किया जाए। व्यापारियों-उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाए। उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का नियमानुसार प्राथमिकता पर निस्तारण की जाए। जिले में अधिक से अधिक रोजगार के साधन सृजित हों, ताकि उद्यमी अपने उद्योग को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें। यह भी पढ़ें- उद्योग से संबंधित योजनाओं में निर्धा...