फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार की अध्यक्षता में व्यापारीयो प्ल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों और व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने हिस्सा लिया तथा अपनी समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात जाम, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, दुकानों के आसपास होने वाली अव्यवस्थाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को उठाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एएसपी गिरीश कुमार ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यवसाय के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। य...