बरेली, मार्च 19 -- फरीदपुर। लखनऊ से बरेली आ रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का व्यापारियों ने फरीदपुर में स्वागत किया। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी। बुधवार को फरीदपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की सक्रियता की वजह से संगठन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। इसी वजह से राजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान विभिन्न माध्यमों से कराया जा रहा है। व्यापार मंडल ने फूड लाइसेंस की वैद्यता आजीवन किए जाने की मांग की थी, जिसे भारत सरकार ने मान लिया। अब व्यापार मंडल एक देश एक मंडी शुल्क की मांग ...