व्यापारियों की याचिका पर कांग्रेस, 'आप' से जवाब मांगा
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) और आम आदमी पार्टी (आप) से जवाब मांगा है। यह जवाब व्यापारियों के संगठनों की एक संशोधित याचिका पर मांगा गया है, जिसमें रामलीला मैदान को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह की सूची से हटाने की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत, और जस्टिस जॉयमाल्या बागची तथा जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने बुधवार को व्यापारियों के संगठनों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी की दलीलों और संशोधित याचिका पर गौर किया। इसके बाद, बेंच ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए। इसके अलावा पीठ ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी नोटिस भेजे हैं। पीठ ने कहा कि वह व्यापारियों की याचिका और विरोध-प्रदर्शन के अधिकार से जुड़ी अन्य याचिकाओं पर 27 नवंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.