शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके लिए शहर के व्यापारियों को शाम को एक स्थान पर एकत्र होने के लिए कहा गया है, जहां से सभी साथ रवाना होंगे। महानगर अध्यक्ष सचिव बाथम ने कहा कि शनिवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री सुरेश खन्ना से राजभवन में मुलाकात करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य बीमा, दुकान बीमा और गृहकर में राहत समेत अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक शाम 8 बजे प्रस्तावित है। मुलाकात से पहले व्यापारियों को शाम 7:30 बजे खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय पर एकत्र होने के लिए कहा गया है। यहां से सभी व्यापारी एक साथ राजभवन के लिए रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.