देहरादून, अप्रैल 8 -- नई टिहरी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्य समिति की बैठक चंबा में संपन्न हुई। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी निदान को हर कदम उठाये जायेंगे। जनपद टिहरी गढ़वाल में पहुंचने पर नवीन वर्मा का कंडीसौड़ व कमांद में भव्य स्वागत किया गया। चंबा पहुंचने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने चम्बा में स्थित अमर शहीद श्री देव सुमन की मूर्ति एवं विक्टोरिया क्रास विजेता अमर सेनानी गब्बर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्य समिति बैठक का शुभारंभ लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। व्यापारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.