हरिद्वार, जून 17 -- शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर ने मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने वन विभाग के वार्डन अजय लिंगवाल और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पत्र लिखा है। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है। व्यापार मंडल ने वन विभाग के वार्डन और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि पैदल मार्ग पर लगी पानी की टंकियों की स्थिति खराब है और बंदरों के कारण पानी प्रदूषित हो रहा है। मार्ग पर शौचालय नहीं होने से विशेषकर महिला श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती ह...