फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में व्यापार मंडल ने 11 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने का नगर निगम पर मंगलवार को नगर निगम पर धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। लेकिन इससे पहले ही नगर निगम ने समस्याओं का समाधान करना शुरू कर कर दिया है। नगर निगम के अपर आयुक्त अब्बास हसन ने हाल ही में व्यापारियों के साथ बैठक नगर निगम के जीवाराम हाल में की थी। व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा 15 दिन में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। मंगलवार को सैलई सांती रोड पर कमेटी अध्यक्ष रामगोपाल बजाज के नेतृत्व में नगर निगम ने विद्युत पोलों पर पांच नई मरकरी लाइट लगाई हैं। मार्ग पर खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत भी की गई। व्यापार मंडल...