चंदौली, मई 13 -- पीडीडीयू नगर। नगर के सपा कैंप कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई गई। पार्टी नेताओं ने दुकानों और आवासों को ध्वस्त किए जाने को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न बताते हुए तत्काल रोकने की मांग की। यह भी पढ़ें- दुकानों को पुर्नस्थापित करने की मांग को लेकर व्यापारी मुखरव्यापारी उत्पीड़न पर सपा की प्रतिक्रिया प्रदेश सचिव इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ अन्याय किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने "स...