शामली, अप्रैल 9 -- शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की बैठक मंगलवार को मथुरा स्थित होटल में शामली के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश सरकार पर व्यापारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग करता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते मंत्री परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापार मंडल अपने प्रत्याशी उतारेगा, ताकि व्यापारी वर्ग की आवाज सीधे विधानसभा तक पहुं...