शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उद्योग, स्वरोजगार और व्यापार प्रोत्साहन योजनाओं की उपलब्धियां बताई गईं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से हजारों युवाओं, कारीगरों और उद्यमियों को ऋण, अनुदान, प्रशिक्षण एवं टूलकिट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है। उद्योग विभाग ने बताया कि निवेश आकर्षित करने के लिए किए गए प्रयासों से जनपद में हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें कई इकाइयों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। यह भी पढ़...