बरेली, मार्च 2 -- परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उघमियों ने रविवार को व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 'व्यापारियों एवं उद्यमियों की एकता हमारे देश के आर्थिक विकास की आधारशिला है। जब व्यापारी और उद्योग एकजुट होकर कार्य करेंगे, तभी राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी।' कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, विमल रिवाड़ी, राकेश धीरवानी, आशुतोष शर्मा, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी, चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, एमपी सिंह, मनोहर लाल धीरवानी, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.