मथुरा, जुलाई 29 -- व्यापारिक कार्य के लिये 40 लाख रुपये उधार लेकर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​कुशक गली डोरी बाजार, कोतवाली निवासी मानिक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि औरंगाबाद, सदर बाजार निवासी प्रकाश चन्द तोमर का उनके घर आना-जाना था। प्रकाश तोमर बिल्डर्स और ठेकेदारी का काम करते हैं। आरोप है कि 28 फरवरी 2023 को आरोपी ने कुशक गली स्थित कार्यालय आकर अपने व्यापारिक काम के लिए 40 लाख रुपये उधार मांगे थे और छह महीने के अंदर रकम वापस करने का वादा किया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सोलर कारोबार शुरू कराने के नाम पर 21.87 लाख हड़पे पीड़ित मानिक शर्मा ने उस पर भरोसा कर विश्वास में आकर कैनरा बैंक शाखा, चौक बाजार के...