सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र, संवाददराता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में भामाशाह की जयंती को व्यापारिक कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बूथ संभाजन को लेकर चर्चा की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भामाशाह बाल्यकाल से मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के मित्र थे । वे हमेशा व्यापारियों, गरीबों, नौजवानों की लड़ाई लड़ने का काम किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग की जिम्मेदारी है कि एक-एक बूथ का भ्रमण करके यह तय करले की किस बूथ पर क्या परेशानी है जिसकी सूची बनाकर 30 जून 2026 तक अवश्य जमा कर दे जिससे जिला निर्वाचन अधिकारी को सूची दिया जा सके । यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस स...