फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि संगठन चला व्यापारी द्वारा नामक थीम पर संगठन का अभियान चलेगा। जिसमें कस्बों व गांव के व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। यह अभियान 15 जनवरी से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसके दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनका सम्बंधित अफसरों से निस्तारण कराया जाएगा। बताया कि इसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इस मौके पर नईम अहमद, राजा सिंह कछवाह, जसवंत गिहार, जुगुल सिंह, कफील अहमद, मुन्ना सिंह, इशरार अहमद, रज्जन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...