दरभंगा, सितम्बर 2 -- दरभंगा। बिहार लोक भवन, पटना के लोक भवन मंडपम में मक्का समझौता, पाकिस्तान और भारत-पाकिस्तान संबंधों का विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता भारत के पाकिस्तान में पूर्व उच्चायुक्त राजदूत टीसीए राघवन थे। कार्यक्रम में लनामिवि के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं शोधार्थियों ने भाग लिया। भाग लेने वालों में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी, इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमारी एवं डॉ. ज्योति प्रभा तथा राजनीति विज्ञान के शोधार्थी कुमारी अंजली सिंह, कुमारी निशा सिंह एवं विकास कुमार साह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...