सिद्धार्थ, मार्च 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन शनिवार को विभन्नि ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल मंत्र नॉट मी बट यू की भावना से अवगत कराते हुए सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। शिविर के दौरान मिले अनुभवों को जीवन में उतारना ही इसकी असली उपलब्धि है। पहले सत्र में महावद्यिालय के रसायन शास्त्र प्रवक्ता डॉ. नुरुल हसन ने विज्ञान और प्रकृति विषय पर व्याख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.