व्याख्यानमाल पर प्रमाण पत्र बांटकर स्मारिका का विमोचन किया
लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित राज्य संग्रहालय में डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला का समापन शुक्रवार को हुआ। 26 जुलाई से सात अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम के समापन पर प्रमाणपत्र वितरण करते हुए प्रो. वासुदेव शरण अग्रवाल से जुड़े संस्मरणों पर लिखित स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली सेवानिवृत महानिदेशक बीआर मणि रहे।उन्होंने पावरप्वाइंट प्रस्तुति के जरिए काशी क्षेत्र में मौर्यकालीन स्थापत्य अवशेषों की खोज, पहचान और उनके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इतिहास, पुरातत्व, कला, संस्कृति एवं संग्रहालय अध्ययन के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा संस्कृति प्रेमियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.