बागेश्वर, जून 7 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में भूगोल विभाग के तत्वाधान में व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध अत्यंत गहरा एवं अभिन्न है। इस मौके पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, हेमा द्वितीय, ऋतिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में गायत्री जोशी एवं रिया पाठक ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। आफरीन द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि मयंक कुमार एवं मानवी तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ. श्वेता पंत ने किया। यह भी पढ़ें- व्याखान प्रतियोगिता में नेहा रही अव्वल इस दौरान डॉ. अवधेश तिवारी, शेर राम टम्टा, डॉ. लता आर्या...