आजमगढ़, अप्रैल 27 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के ठाकुर द्वारा मंदिर के पास मुख्य मार्ग के किनारे बिजली का लटकता तार दुर्घटना का कारण बन सकता है। रस्सी के सहारे तार को पेड़ से बांधकर ऊंचा किया गया है। उंचाई कम होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गर्मी का मौसम होने से आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। सरायमीर कस्बे के ठाकुर द्वारा मंदिर मोड़ से दीदारगंज बस स्टैंड तक बिजली के तार लटक रहे हैं। कुछ स्थानों पर जमीन से तार की उंचाई मात्र सात फीट है। आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग होने की वजह से हमेशा यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। आए दिन सड़क पर लंबा जाम लगने से वाहन कभी भी बिजली के तार की चपेट में आ सकते हैं। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन स्वामी तार के नीचे अपने वाहन खड़ा करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.