जौनपुर, फरवरी 27 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। हरि प्रबोधम सत्संग सभा कस्बे के एक मैरिज लॉन में बुधवार को आयोजित हुई। गुजरात से आए सर्वदर्शन स्वामी ने कहा कि व्यसन मुक्ति से ही जीवन में सुख और शांति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पिता भगवान तो संत मां के समान होते हैं। जिस तरह बच्चे के जीवन में मां की आवश्यकता होती है, उसी तरह मनुष्य के जीवन में संत रूपी मां की जरूरत होती है। जैसे मां बच्चे को साफ कर पिता की गोद में सौंपती है, वैसे ही संत कुसंग और व्यसन जैसी बुराइयों को दूर कर मनुष्य को भगवान से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा और अनाचार से परिवार तथा समाज अशांत हो रहे हैं। डा. प्रमोद सिंह ने कहा कि स्वामी नारायण परंपरा के संत युवाओं को मांस, मदिरा, चोरी और व्यभिचार जैसी बुराइयों से दूर कर उनका सांसारिक तथा आध्यात्मिक कल्याण कर रहे हैं। भ...