सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सीतामढ़ी। वर्दी सिर्फ अधिकार की पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जनविश्वास का प्रतीक है। पुलिस सेवा में आने वाले नए सिपाहियों को इसी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय डुमरा के सीमरा स्थित पुलिस केन्द्र के प्रशिक्षण केंद्र आनंद भवन में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ स्वागत सह संवाद समारोह आयोजित किया गया। एसपी अमित रंजन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ पुलिसिंग करने का संदेश दिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी का व्यवहार ही आमजन के बीच पुलिस की छवि बनाता है। इसलिए लोगों के साथ शालीन, सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार अपनाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- डीआईजी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस सेवा के दायित्वों का पाठ पढ़ाया...