लातेहार, मई 9 -- लातेहार, संवाददाता। पीडीजे शेषनाथ सिंह के मार्गदर्षन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का आनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीष सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 15 हजार तीन सौ चैतींस वादों का निपटारा हुआ । जबकि दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का सेटलमेंट किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 07 बेंच बनाये गये थे। इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 11 वादों का निष्पादन हुआ। वहीं मोटर एक्सीडेंट के 02 वादों का 16 लाख 50 हजार रूपये में निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित बिजली से संबंधित 68 प्री लिटिगेशन मामले एवं 37 कोर्ट में लंबित व...