रांची, फरवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राशिकेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन किया गया। मासिक लोक अदालत में मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कुल पांच बेंचों का गठन किया गया था। इन पीठों के माध्यम से न्यायालय में लंबित दीवानी प्रकृति के सुलहनीय मामले, एनआई एक्ट से संबंधित मामले तथा विद्युत विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई कर समाधान कराया गया। आयोजित लोक अदालत में कुल 11 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें कुल 12,26,500 रुपये (बारह लाख छब्बीस हजार पांच सौ रुपये) की राशि का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आ...