पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी सचिव विशाल मांझी के देख रेख में मासिक लोक अदालत के साथ एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में किया गया। उक्त मासिक लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया। जिसमें 108 वादों का निष्पादन किया गया एवं 11 लाख 50 हजार 700 रुपए का समझौता कराया गया। जिसमें एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित 08 वाद का निष्पादन किया गया एवं 08 लाख 95 हजार रूपए का समझौता कराया गया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी समेत इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण, पदाधिकारीगण , विभिन्न बैंकों के अधिकारियों, वादी-प्रतिवादी के अधिवक्तागण समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चेकबाउंस मामलों के ...