मधुबनी, फरवरी 23 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी न्यायिक संबंधित सभी कार्य पेपरलेस के माध्यम से कराने का काम तेजी से चल रहा है। ई-सेवा केंद्र के द्वारा न्यायालय से संबंधित कार्यों को डिजिटाइजेशन की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। जिसके कारण अधिकांश न्यायालय का कार्य पेपर लेस किया जा रहा है। इस बात की जानकारी न्यायिक दंडाधिकारी सह नोडल प्राधिकारी मनीष रंजन एवं गौरव कुमार कर्ण के द्वारा दी गयी है। डिजिटाइजेशन कार्य के लिए व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सभी अधिवक्ताओं को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सभी अधिवक्ताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इससे पेपरलेस कार्य आसानी और सुगमतापूर्वक हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...