चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाइबासा। व्यवहार न्यायालय के नाजीर आकाश शर्मा का मोबाइल बस स्टैंड में चोरी हो गई है।इस बाबत आकाश शर्मा ने सदर थाना में 22 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि 20 अप्रैल को आकाश शर्मा किसी काम से बस स्टैंड गया था। वहां पर अज्ञात चोर के द्वारा उसके पाकेट से मोबाइल चोरी कर ली गयी। मोबाइल इघर उघर खोजबीन किया गया, लेकिन नहीं मिला।मामले में बताया गया है कि उक्त मोबाइल विभागीय था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...