कन्नौज, जुलाई 9 -- कन्नौज, संवाददाता। आगजनी और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सही निर्णय लेकर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ''मेरा युवा भारत'' और अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में युवाओं को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास भी कराया गया। मुख्य आरक्षी रूप नारायण सिंह ने अग्निशमन विभाग में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों, अग्निशामक यंत्रों के प्रकार, उनके सही चयन और संचालन की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तिलक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्र...