पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। पोर्टल और धनावंटन की व्यवस्था में हुए बदलाव के बाद पीटीआर के निर्माण कार्य समेत अन्य मदों में जारी होने वाली धनराशि फिलहाल रुक गई है। इसका सीधा असर यहां होने वाले निर्माण, विकास और अन्य कार्यों के रोडमैप पर पड़ा है। दरअसल इससे ग्राउंड स्टाफ और अन्य मदों में आवंटित की जाने वाली धनराशि मिलने में होने वाली देर से दिक्कतें होने लगी हैं। अब साइबर ट्रेजरी में जाने के बाद ही मदों में धनावंटन किए जाने के निर्देश हुए हैं। पूर्व में जिस पोर्टल और व्यवस्था के अंतर्गत काम किया जा रहा था। उसमें बदलाव किया गया है। पूर्व में डीएफओ और पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ की विजिलेंस में ही प्रक्रिया के बाद विभिन्न मदों में धनराशि आवंटित की जाती थी। पर अब इस प्रक्रिया में स्पर्श के बजाए एसएनए स्पर्श को लागू किया गया है। इस वजह से सामने आ रहे...