फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। सिविल बार हाल में सोमवार को व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन की संयुक्त बैठक में बार एसोसिएशन चुनाव में कई पदों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री पद पर मोहम्मद शाहजहां मैदान में उतरेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि उपाध्यक्ष के पद पर शशिकांत वर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार पासवान चुनाव लड़ेंगे। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कृष्ण कुमार व देवनारायण तिवारी प्रत्याशी होंगे। घोषणा के उपरांत पदाधिकारियों ने सभी घोषित प्रत्याशियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में प्रमोद कुमार उपाध्याय, वसीम अंसारी, वीडी मौर्या, जगनायक सिंह यादव, श्याम बाबू गुप्ता,इंद्रपाल सिंह, बाबूला...