बांका, जून 16 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले व्यवस्था परिवर्तन आंदोलन को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मिशन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा सामाजिक न्याय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार दास के संयोजन में किया गया। यह भी पढ़ें- दलित अधिकारों के लिए हजारीबाग में हुंकार, निकलेगी भीम संदेश यात्रामुख्य अतिथि की उपस्थिति सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश सचिव सिंटू कुमार, प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज, जिला महासचिव कंचन कपूर, नरेंद्र प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष अरविंद सहित कई पदाधिकारी शामिल हु...