व्यवस्थाएं नहीं मिलने के बाद भी कांवरिया पहुंच रहे अजगैवीनाथ धाम
भागलपुर, अगस्त 31 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। भगवान भोले का प्रिय महीना सावन भले ही समाप्त हो गया है, लेकिन कांवरियों का आना जारी है। भादों मास में बिहार, झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश, बंगाल और नेपाल से कांवरियों का जत्था लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहा है। यहां गंगा में स्नान कर जल संकल्प लेकर वे बाबा नगरी की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। रविवार को लगभग 65 से 70 हजार कांवरियां बाबाधाम के लिए प्रस्थान किए। श्रावणी मेला की तरह भादों मास में भी बिजली विभाग का सकारात्मक सहयोग कांवरियों को नहीं मिल पा रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था में कुछ इंतजाम, पुलिस एवं दंडाधिकारी की सीमित उपस्थिति तथा कुछ स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधा को छोड़कर अधिकांश सुविधाएं हटा लिए जाने से कांवरियों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला समाप्त होते ही समेट ली गई प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.