अयोध्या, जून 16 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग द्वारा मंगलवार को 'विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश : 12 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण' विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय उदबोधन में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक समावेशन, सांस्कृतिक संरक्षण भी आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक यश पक्का लिमिटेड के गौतम घोष तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के संकल्प पर मंथन, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां युवाओं को स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक उत...