लखनऊ, अप्रैल 10 -- जमीन दिलाने के नाम पर गोरखपुर के व्यवसायी विश्वजीत सिंह से 14 लाख रुपये लूटने के मामले में गाजीपुर थाने की पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गाजीपुर थाने में इस मामले में डकैती का मुकदमा लिखा गया था। एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक गिरप्तार आरोपी रायबरेली के बछरावां के मांझगांव का रहने वाला कार्तिक प्रताप सिंह है। उसके पास से लूट के 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। कार्तिक प्रताप यहां गोमतीनगर विस्तार स्थित हिमालयन अपार्टमेंट में रहता था। इस मामले में दो बदमाश पूर्व में भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके पास से 1.71 लाख रुपये बरामद गिए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.