मोतिहारी, जनवरी 20 -- कल्याणपुर। पुलिस ने कायस्थ टोली किराना व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर लूट के मामले में एक आरोपी मुन्ना यादव निवासी राजपुर थाना क्षेत्र कल्याणपुर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल काला रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। जो लूट के दौरान अपराधियों ने उपयोग किया था। मुन्ना यादव ने पूछताछ में घटना में शामिल अन्य साथी के नाम खुलासा किया है। पुलिस अब बाकी फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। कायस्थ टोली के पास 30 दिसम्बर को लूट की घटना हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...